भारत ने अपनी मेजबानी में जीते कुल 52 पदक, नहीं मिल पाया क्वालिफिकेशन मार्क


बेंगलुरु। भारत ने अपनी मेजबानी में 10वीं एशियाई आयु वर्ग चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण, 19 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 52 पदक जीते लेकिन उसे टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए कोई क्वालिफिकेशन मार्क नहीं मिल पायाएशियाई महाशक्ति जापान ने 47 स्वर्ण सहित 79 पदक, थाईलैंड ने 21 स्वर्ण सहित 63 पदक, हांगकांग ने 15 स्वर्ण सहित 57 पदक और चीन ने 10 स्वर्ण सहित 34 पदक जीते। भारत ने इस चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीते लेकिन उसका कोई भी तैराक ओलम्पिक क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया। उज्बेकिस्तान में हुए पिछले संस्करण में भारत ने पांच स्वर्ण, 13 रजत और 22 कांस्य सहित 40 पदक जीते थे। प्रतियोगिता में साजन प्रकाश ने चार स्वर्ण और दो रजत जीते। साजन ने इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफ़सोस जताया कि कोई भी तैराक ओलम्पिक के लिए ए क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर पाया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा