एक खिलाड़ी को चैंपियन बनाना जानते हैं धोनी: शिखर धवन


नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के सवाल पर चुप्पी तोड़ते हुये कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के लिये बड़े निर्णय ले चुके हैं और अपने भविष्य पर भी खुद फैसला लेने की क्षमता रखते हैं। 33 साल के धवन ने एक टीवी शो आपकी अदालत में धोनी के संन्यास को लेकर कहा,“ धोनी पिछले काफी समय से क्रिकेट खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें पता है कि संन्यास कब लेना है। यह पूरी तरह उनका फैसला होना चाहिये। उन्होंने भारतीय टीम के लिये बहुत अहम फैसले लिये हैं और वह अपने भविष्य को लेकर भी फैसला ले सकते हैं।" उन्होंने कहा कि धोनी में खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने की क्षमता है और यह एक अच्छे नेतृत्व की पहचान है। उन्होंने कहा,“ धोनी में अच्छे नेतृत्व की क्षमता है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को जानते हैं। उन्हें पता है कि कौन से खिलाड़ी का समर्थन करना है। उन्हें एक खिलाड़ी को चैंपियन बनाना आता हैउनके नेतृत्व में भारत ने कई उलपब्धियां हासिल की हैं। उनका नियंत्रण ही सबसे बड़ा गुर है।” धवन ने कहा,“ धोनी भाई बतौर कप्तान बहुत सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और उनका बहुत सम्मान करते हैं। ऐसा ही विराट के साथ भी है।" उन्होंने साथ ही बताया कि विराट और धोनी के बीच भी अच्छी दोस्ती है और दोनों के बीच समझ है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा