हरियाणा ने जीता संयुक्त पुरुष और महिला का खिताब
: हॉकी इंडिया फाइव ए साइड प्रतियोगिता :
कानपुर। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को गुरूवार को 5-4 से हराकर हॉकी इंडिया फाइव ए साइड सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता (संयुक्त पुरुष और महिला) का खिताब जीत लिया। फाइनल में हरियाणा के लिए प्रदीप मोर (2,18), दीपिका (7,8) और कप्तान मनदीप अंतिल (4) ने गोल किये जबकि उत्तर प्रदेश की तरफ से राज कुमार पाल (12, 13, 17) और कप्तान मोहम्मद आमिर खान (19) ने गोल किये। इससे पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने ओडिशा को 6-3 से और उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 8-4 से हराया था।