भारत और मॉरीशस के मध्य एक पुल का काम करता है हिंद महासागर: नरेन्द्र मोदी


मॉरीशस के मेट्रो एक्सप्रेस और ईएनटी अस्पताल के संयुक्त वीडियो उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री का संबोधन-


मॉरीशस गणराज्य के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ जी, मॉरीशस के वरिष्ठ मंत्री व गणमान्य व्यक्ति, विशिष्ट अतिथिगण, मित्रों नमस्कार! बॉजोर!


मैं मॉरीशस के सभी मित्रों को शुभकामनाएं देता हूँ। हमारे देशों के लिए यह एक विशेष अवसर है। हमारे साझे इतिहास, विरासत और सहयोग का यह एक नया अध्याय है। बहुत समय नहीं बीता है, जब मॉरीशस ने इंडियन ओशन आईलैंड गेम्स की मेजबानी की थी और इस प्रतिस्पर्धा में गौरव प्राप्त किया था। दोनों देश दुर्गा पूजा का उत्सव मना रहे हैं और जल्द ही दीपावली भी मनाएंगे। ऐसे समय में मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन और भी आनंद प्रदान करेगा। मेट्रो, स्वच्छ और कुशल परिवहन सुविधा है तथा इससे समय की बचत भी होती है। यह परियोजना आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन में भी योगदान देगी। आधुनिक ईएनटी अस्पताल दूसरी परियोजना है जिसका उद्घाटन हुआ है। यह अस्पताल गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुविधा प्रदान करेगा। अस्पताल का भवन ऊर्जा दक्षता से युक्त है और यह पेपरलैस सुविधाओं का विकल्प प्रदान करेगा। ये दोनों परियोजनाएं मॉरीशस के लोगों को सुविधाएं प्रदान करेंगीपरियोजनाएं मॉरीशस के विकास के लिए भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। इन परियोजनाओं के लिए हजारों श्रमिकों ने दिन-रात व धूप-बारिश में कठिन मेहनत की है। पिछली शताब्धियों से अलग आज हम अपने लोगों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री श्री प्रविन्द जगन्नाथ के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करता हूँ, जिन्होंने मॉरीशस के लिए आधुनिक ढांचागत संरचना और सेवाओं की परिकल्पना की हैमैं उन्हें और मॉरीशस की सरकार को उनके सक्रिय सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ जिनकी वजह से ये परियोजनाएं समय पर पूरी हुई हैं। मित्रों, हमें इस बात का गौरव है कि भारत ने जनहित की उक्त तथा अन्य परियोजनाओं के लिए मॉरीशस के साथ सहयोग किया है। पिछले वर्ष एक संयुक्त परियोजना के तहत बच्चों को ई-टैबलेट वितरित किये गए थे। सुप्रीम कोर्ट के नये भवन और एक हजार आवासों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ के सुझावों के अनुरूप भारत एक रिनल यूनिट, मेडिक्लीनिक्स और एरिया हेल्थ सेंटरों के निर्माण में सहयोग दे रहा है।



मित्रों, भारत और मॉरीशस दोनों ही जीवंत लोकतंत्र के उदाहरण है जो लोगों की समृद्धि और विश्व में शांति के लिए प्रतिबद्ध है। इस वर्ष प्रधानमंत्री श्री जगन्नाथ अब तक के सबसे बड़े प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में और मेरी सरकार के दूसरे कार्यकाल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। मॉरीशस की स्वतंत्रता के 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारे राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया थामहात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर मॉरीशस ने उनकी स्मृति को श्रद्धांजलि दी तथा उनके साथ जुड़े विशेष संबंधों को याद किया। मित्रों, हिंद महासागर भारत और मॉरीशस के मध्य एक पुल का काम करता है। समुद्री अर्थव्यब था हमारे लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। समुद्री अर्थव्यब था, सुरक्षा और आपदा जोखिम राहत के सभी आयामों में सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास) का विजन हमें साथ कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता रहेगा। मैं मॉरीशस की सरकार को आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन में सं थापक सदस्य के रूप में शामिल होने के लिए धन्यवाद देता हूँमहामहिम, एक महीने के अंदर विश्व विरासतस् थल - अप्रवासी घाट पर अप्रसावी दिवस का आयोजन किया जाएगायह आयोजन हमारे बहादुर पूर्वजों के सफल संघर्ष को रेखांकित करेगा। इस संघर्ष से मॉरीशस को इस सदी में मीठे फल प्राप्त हुए हैंहम मॉरीशस के लोगों की शानदार भावना को सलाम करते हैं। भारत और मॉरीशस की मैत्री अमर रहे। धन्यवाद, बहुतबहुत धन्यवाद।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा