भारत कजाकिस्तान संयुक्त सैन्य अभ्यास काजिंद -2019, 03 से 15 अक्टूबर 2019 तक

पिथौरागढ। भारत और कजाकिस्तान सेना के बीच चौथा वार्षिक सैन्य अभ्यास काजिंद - 2019 गुरुवार को पिथौरागढ़ में शुरू हुआ। इस अभ्यास का उद्देश्य जंगल और पहाड़ी इलाकों में अलगाववाद निरोधी / आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन में सैनिकों का संयुक्त प्रशिक्षण है। काजिंद 2019 को भारत और कजाकिस्तान के बीच लंबे समय तक रणनीतिक संबंधों के एक आयाम के रूप में देखा जा सकता है।



काजिंद के तहत उग्रवाद और आतंकवाद निरोधी अभियानों से संबंधित महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन और अभ्यास आयोजित किए जाएंगे। दोनों सेनाएं ऐसी परिस्थतियों का मुकाबला करने में अपने बहुमूल्य अनुभवों को भी साझा करेंगी तथा संयुक्त अभियानों के लिए अभ्यास और प्रक्रियाओं को परिष्कृत करेंगी।



अभ्यास की समाप्ति 15 अक्टूबर 2019 को 72 घंटे के अभ्यास के साथ की जाएगी। इसमें अलगाववाद निरोधी / आतंकवाद निरोधी ऑपरेशन के तहत सैनिकों के संयुक्त कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा