डी एम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना


फर्रुखाबाद (का ० उ ० सम्पादन)। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्ष्ता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील अमृतपुर में किया गया। इस अवसर पर डी एम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना। डी एम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों को प्राथमिकता के अनुसार ससमय  निर्देश दिए। डीएम ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आई जी आर एस पोर्टल पर प्राप्त सन्दर्भ का  निस्तारण 7 दिन के अंदर करना सुनिश्चित किया जाए। सन्दर्भों को किसी भी दशा में डिफाल्टर श्रेणी में न आने दिया जाए। निस्तारण गुणवत्तापूर्ण हो इसका विशेष ध्यान रखें सभी उच्चाधिकारी। निस्तारण आख्या अपलोडिंग से पहले आख्या का अवलोकन कर हस्ताक्षर करना सनिश्चित करें। शिकायत निस्तारण में किसी प्रकार की अनियमितता पायी गयी  तो सम्बंधित पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। धारा 24 के आदेश के बिना नोइ पैमाइश न करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता से कठोर आवाज़ में बात करता देख डी एम ने संजय कुमार लेखपाल संघ अध्यक्ष तहसील अमृतपुर को फटकार लगते हुए कहा कि तत्काल सम्बंधित के विरुद्ध कड़ी / दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला वन अधिकारी, उप जिलाधिकारी अमृतपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस अमृतपुर, जिला पूर्ती अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा