महिला महाविद्यालय में करियर वार्ता कार्यक्रम का आयोजन

> व्यक्तित्व वृद्धि पर व्याख्यान आयोजित।



कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। बीते बुधवार दिनांक 20 नवंबर को महिला महाविद्यालय में करियर कॉउंसलिंग समिति के तत्वाधान में वि ० वि ० सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केंद्र, कानपुर, उ प्र शासन द्वारा करियर वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ परामर्शदाता सुजीत सिंह, विकास जैन, आदर्श सक्सेना, अजय सक्सेना, प्राचार्या डॉ बेबी रानी अग्रवाल एवं डॉ मोहिनी अग्रवाल समिति संयोजिका के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।  प्राचार्या ने अतिथिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का चतुर्दिक विकास करते हुए उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें भविष्य के समुचित नियोजन हेतु दूरदृष्टि प्रदान करना है। डॉ मोहिनी अग्रवाल ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि यह करियर वार्ता न केवल आपके भावी जीवन से सम्बंधित दुविधाओं का निवारण करेगी बल्कि विभिन्न कार्यक्षेत्रों के लिए आवश्यक योग्यता व नियुक्ति सम्बन्धी सम्पूर्ण प्रक्रिया व तथ्यों को जानने में सहायक सिद्ध होंगी। परामर्श दाता सुजीत सिंह ने छात्राओं को वैदिक गणित के उन सूत्रों की जानकारी दी जिसके माध्यम से लम्बी व जटिल गणित प्रक्रिया को आसानी से हल किया जा सकता है। इसके बाद विकास जैन ने छात्राओं को सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता उसकी प्रक्रिया व  विभिन्न व्यावसायिक प्रक्रिया की जानकारी देते हुए व्यक्तित्व उन्नयन में सहायक तथ्यों से भी अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मधु गुप्ता व धन्यवाद ज्ञापित डॉ प्रज्ञा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।  इस अवसर पर करियर कॉउंसलिंग समिति के सदस्य डॉ वंदना शर्मा, डॉ अनामिका वर्मा, मनीष माथुर, खुशबू दुआ, सुनीता मदान आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा