सन्धयाज़ मेकओवर सलोन का शुभारम्भ, सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मोंडल का मेकओवर लुक वायरल

> सन्धयाज़ मेकओवर सलोन की तीसरी शाखा का उदघाटन।



कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। लोकप्रिय गीतकार, गायक, संगीतकार, अभिनेता तथा फिल्म निर्माता हिमेश रेशमिया ने आजकल के ट्रेंडिंग गाने 'तेरी मेरी कहानी' गाने के जरिए रानू मंडल को बतौर सिंगर लॉन्च किया। ऐसे में रानू मंडल सोशल मीडिया सेंसेशन बन गयीं। तब से अब रानू मंडल अब जो भी करती हैं वो चर्चा का विषय बन जाता है। रानू मंडल बीते शुक्रवार को संध्या मेकओवर सलोन के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित मॉडल्स मेकओवर एंड फैशन शो पर पहली बार कानपुर शहर पधारीं। रानू मंडल का मेकओवर किया गया और उन्होंने अपने नए लुक में रैंप वॉक करके कनपुरियों के मोबाइल फ़ोन पर अपनी वायरल उपस्थिति दर्ज करी। संध्या मेकओवर सलोन की डायरेक्टर ब्यूटी एंड मेकअप आर्टिस्ट संध्या ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ की शुरुवात 2013 में नई दिल्ली के वी एल सी सी इंस्टिट्यूट के माध्यम से कॉस्मेटोलॉजी में मास्टर्स करने के बाद एक ब्यूटी एक्सपर्ट एंड मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने न्यूज़ चैनल्स, मनोरंजन चैनल्स और बॉलीवुड सेलेब्स के लिए बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया। उनके करियर की उड़ान को पंख तब लगे जब उन्होंने 26 जनवरी, 2018 को नई दिल्ली में अपने पहले मेकअप स्टूडियो सन्धयाज़ मेकओवर की शुरुवात की। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए संध्या द्वारा सन्धयाज़ मेकओवर की दूसरी शाखा कश्मीर स्थित श्रीनगर में खोली। यह सन्धयाज़ मेकओवर स्टूडियो की तीसरी शाखा है जिसका उद्घाटन कल्यानपुर स्थित इंदिरा नगर में हुआ। सोशल मीडिया सेंसेशन रानू मंडल को उदघाटन के मौके पर कम्पलीट मेकओवर के लिए आमंत्रित किया गया। ब्यूटी एंड मेकओवर एक्सपर्ट संध्या ने अपने हुनर का उम्दा प्रदर्शन करते हुए रानू मंडल और उनके संग 3 मॉडल्स मिस यू पी आशी बग्गा, निफ़्ट दिल्ली की मॉडल विद्या श्री और दिल्ली की फ्रीलान्स मॉडल उज्जवल दुआ का अलग अलग मेकओवर कर भिन्न ब्यूटी ट्रेंड्स पेश किये।



देखने वाली चीज़ जिससे उपस्थित सभी दर्शक हैरान थे वो था रानू मंडल का मेकओवर। उनके आम लुक जोकि इतना खूबसूरत नहीं है को ब्यूटी एक्सपर्ट संध्या द्वाराआकर्षक रूप देकर उन्हें भी रैंप क्वीन बनाया। उनके सभी पुराने लुक में यह सर्वश्रेष्ठ लुक था। इस दौरान दर्शकों को रानू मंडल का मेकओवर डिजिटल स्क्रीन पर लाइव दिखाया गया। लुक मेकओवर पूर्ण होने के बाद एक रैंप वॉक का आयोजन कर सभी ट्रेंड्स प्रस्तुत किये गए। रानू मंडल ने पब्लिक डिमांड पर तेरी मेरी कहानी गीत लाइव गा कर समा बाँधा। रानू मंडल का सबसे पहला वीडिओ तपन दास ने शूट किया था, इस अवसर पर तपन दा भी उपस्थित थे, उन्होंने कानपुर आगमन पर ख़ुशी व्यक्त की। अंत में बोलते हुए रानू मंडल ने टूटी हिंदी में बोलकर कहा कि, मैं बहुत खुश हूँ और धैर्य दिखाने के बाद ही कामयाबी हासिल की। सलोन शुभारम्भ पर बोलते हुए मेकअप एक्सपर्ट संध्या गुप्ता ने सैलून के लिए कार्यरत टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि  रानू मंडल न सिर्फ एक अच्छी गायिका हैं बल्कि एक अच्छी इंसान भी हैं। उन्होंने रानू के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।  मीडिआ बातचीत में रानू मंडल ने अपने लुक के बारे में कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि ये वास्तविक में वो ही हैं। मेकओवर होने के बाद मेरा आत्म विश्वास काफी बढ़ा है, मैं सन्धयाज़ मेकओवर सलोन के शुभारम्भ पर शुभकामनायें देती हूँ। शुभारम्भ कार्यक्रम में संध्या गुप्ता, रतन कुमार, राहुल सलोनिया, रुद्र गुप्ता, अन्नू अवस्थी,  मानस अवस्थी, एंकर प्रतीक त्रिवेदी, शरद दीक्षित, निशा तिवारी, भारत शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा