विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार


  • उत्तर प्रदेश को ''सुरम्य भारत अभियान'' के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार।



लखनऊ। उत्कृष्ट दिव्यांग व्यक्तियों, निःशक्तता के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं और उनके सेवायोजकों को 03 दिसम्बर, 2019 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य को 03 श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु चयनित किया गया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके अंतर्गत ''सुरम्य भारत अभियान'' के क्रियान्वयन में सर्वोत्तम राज्य का राष्ट्रीय पुरस्कार, उ0प्र0 राज्य को प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार सर्वोत्तम दिव्यांग हितैषी वेबसाइट (राजकीय UPHWD.GOV.IN के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास सेवायें उपलब्ध कराये जाने हेतु जनपद वाराणसी को सर्वोत्तम जनपद का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। श्री गुप्ता ने बताया कि यह पुरस्कार विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन के पुनर्वासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को दिया जाता है। इसके लिए भारत सरकार द्वारा जुलाई-अगस्त माह में विभिन्न राज्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किये गये थे, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर गठित समिति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा