अभियान चलाकर ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करेगा उद्योग व्यापार मंडल


कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उ प्र घुमनी बाज़ार कानपुर द्वारा व्यापारी सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन अग्रसेन व्यायामशाला जाजमऊ रोड पर संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। समारोह की अध्यक्षता नरसिंघ जयसवाल द्वारा की गयी। कार्यक्रम में 31 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण करा कर सम्मानित किया गया। 11 विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो, शॉल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री शुक्ला ने कहा कि ये संगठन व्यापारियों की समस्याओं के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चालाकर संघर्ष कर रहा है। पिछले सप्ताह संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर व्यापारियों की मांगों को मजबूती से रखा। संगठन पूरे प्रदेश में अभियान चलाकर ऑनलाइन शॉपिंग का विरोध करेगा। सरकार से प्रमुख मांगे करता है जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग पर तत्काल रोक, जी एस टी को 2 स्लैब में किया जाए, व्यापारी बीमा राशि को 25 लाख किया जाए, मंडी शुल्क की समाप्ति, व्यापारी आयोग का गठन प्रमुख हैं। युवा नगर अध्यक्ष आकाश जयसवाल एवं युवा नगर चेयरमैन अमित जयसवाल ने बढ़ती महंगाई का मुद्दा उठाया एवं 400 नए सदस्यों से सदस्य्ता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश यादव, नगर अध्यक्ष  जे पी यादव, युवा जिलाध्यक्ष राहुल पाल, प्रदेश सचिव जीतेन्द्र अग्रवाल, नवीन पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता शुक्ला, चेयरमैन गोपाल माहेश्वरी, महामंत्री दिनेश चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रहरि, उपाध्यक्ष ओम जयसवाल, कोषाध्यक्ष विमल जयसवाल, मीडिया प्रभारी अंशु जयसवाल समेत अन्य उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा