मैनपुरी के शहीद के परिजनों को दी गई 22 लाख की आर्थिक सहायता

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे सैनिक राम वकील

 

लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की घोषणा के क्रम में शुक्रवार को जनपद मैनपुरी के विकासखंड बरनाहल के ग्राम विनायकपुर निवासी शहीद राम वकील की मां  अमितश्री एवं पत्नी श्रीमती गीता देवी को 11 - 11 लाख रुपए की धनराशि जिलाधिकारी मैनपुरी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा प्रदान की गई। जम्मू कश्मीर में पुलवामा आतंकी हमले में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के परिजनों हेतु लोक निर्माण विभाग व सेतु निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 1 दिन का वेतन स्वेच्छा से प्रदान करके धनराशि एकत्र की गई थी। पुलवामा आतंकी हमले में उत्तर प्रदेश के 13 जवान शहीद हुए थे, उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने सभी 13 जवानों के परिजनों को 22 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी घोषणा की थी कि शहीद की पत्नी को 11 लाख व शहीद के माता - पिता को 11 लाख रुपए (कुल 22 लाख रुपए) की धनराशि की आर्थिक मदद दी जायेगी। जिन शहीदों के माता - पिता जिन्दा नहीं होंगे, उनकी पत्नी को 22 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।जिनकी शादी नहीं हुई होगी, उनके माता - पिता को 22 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। उप मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उत्तर प्रदेश के कई शहीदों के परिजनों को 22 लाख रुपए की धनराशि दी जा चुकी है। यही नहीं विश्वेश्वरैया हाॅल लखनऊ में उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य द्वारा सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जा चुका है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सभी शहीदों के नाम से उनके घरों तक पक्की सड़क बनाए जाने की कार्यवाही तत्परता के साथ चल रही है तथा उन शहीदों के नाम से गांव के पास द्वार भी बनाए जाएंगे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा