अधिक से अधिक श्रमिकों को काम देने की मुहिम जारी : केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन में लोक निर्माण विभाग ,सेतु निगम व उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में अधिक से अधिक काम करा कर ज्यादा से ज्यादा कामगारों और श्रमिकों को काम देने का सिलसिला बहुत तेजी से चल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक कार्य कराते हुए ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए और इन कार्यों में कोरौना के दृष्टिगत सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम और राजकीय निर्माण निगम के 3040 कार्य प्रारंभ करा दिए गए हैं ,जिनकी लागत 4066802.28 लाख (40668.02 करोड़) रुपए है तथा 42 हजार से ऊपर श्रमिक इन परियोजनाओं पर कार्य कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग में 2480 ,सेतु निगम में 139 और उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम में 421 परियोजनाओं पर काम चल रहा है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा