दिशा निर्देशों का पालन करते हुए निर्माण कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए : उप मुख्यमंत्री

◇ कौशांबी में प्रयागराज - कानपुर रेल सेक्शन पर सिराथू स्टेशन के पहले समसाबाद चौराहे पर 2 लेन रेल उपररिगामी सेतु के निर्माण की 40 करोड़ से अधिक की पुनरीक्षित लागत की हुई वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति।

 

◇ लखनऊ में तुलसीदास मार्ग पर 2 लेन फ्लाई ओवर के निर्माण की 64 करोड़ रुपए से अधिक की पुनरीक्षित लागत की हुई वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति।

 


 

लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद कौशांबी में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज - कानपुर रेल सेक्शन कि०मी० 879/1 - 3 पर सिराथू रेलवे स्टेशन के पहले समसाबाद चौराहे पर रेलवे सम्पार सं० 18 सी पर 2 लेन रेल उपररिगामी सेतु के निर्माण की पुनरीक्षित लागत 40 करोड़ 24 लाख 33 हजार रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिसमें मुख्य सेतु - रेलवे भाग की लागत 1261.42 लाख (12.614 करोड़) रुपए एवं पहुंच मार्ग आदि की लागत 2762.91  लाख (27.629 करोड़) रुपए सम्मिलित है। उप मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में ही जनपद लखनऊ में तुलसीदास मार्ग (विक्टोरिया स्ट्रीट) पर हैदरगंज तिराहा से मीना बेकरी से पूर्व तक 2 लेन फ्लाई ओवर के निर्माण की पुनरीक्षित लागत 64 करोड़ 46 लाख 87 हजार रुपए की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन, लोक निर्माण अनुभाग -11 द्वारा जारी कर दिए गए हैं। जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां, मानक एवं गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था की होगी। प्रायोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा शासनादेश में निर्धारित दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा