राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 46 मार्गाें के चालू कार्यों हेतु धनराशि की गई अवमुक्त

लखनऊ (सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 46 मार्गाें के चालू कार्यों हेतु उ प्र शासन द्वारा 45 करोड़ 75 लाख 65 हजार रुपए की धनराशि का आवंटन किया गया है। इन चालू कार्यों में गोरखपुर में 4, प्रयागराज में 11, हमीरपुर में 4, लखीमपुर खीरी में 9, सीतापुर में 6, जालौन में 3, अलीगढ़ में 3, बहराइच में 3, झांसी, बलरामपुर तथा लखनऊ में 1-1 मार्गों पर काम चल रहा है। श्री मौर्य के ही निर्देशों के क्रम में वर्ष 2020-21 में जनपद लखनऊ में शारदा कैनाल के दोनों ओर फैजाबाद मार्ग से सुल्तानपुर मार्ग के मध्य 3-3 लेन मार्ग निर्माण के चालू कार्यों हेतु 19 करोड़ 44 लाख 26 हजार रुपए की धनराशि उ प्र शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस परियोजना की स्वीकृत अथवा पुनरीक्षित लागत 297 करोड़ 47 लाख 63 हजार रुपए है, जिसके सापेक्ष अबतक 229 करोड़ 35 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ प्र शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किये गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चालू कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अन्दर प्रत्येक दशा में पूरा किया जाए तथा शासनादेश में दी गयी शर्तों व प्रतिबन्धों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा