हाईकोर्ट ने कई सिविल जजों को किया स्थानांतरित

> कानपुर देहात से सिविल जज विजय कुमार ललितपुर स्थानांतरित, कई सिविल जजों के पदों में परिवर्तन।



इलाहाबाद। इलाहाबाद उच्च न्यायलय के रजिस्ट्रार जनरल अजय कुमार श्रीवास्तव ने जारी अपने एक आदेश दिनांक 8 सितम्बर 2020 के तहत रायबरेली, अमरोहा, इलाहाबाद, औरैया, जौनपुर, ग़ाज़ियाबाद, जालौन, शामली, मिर्ज़ापुर, शाहजहांपुर, बुलंद शहर, बनारस, गोंडा, श्रावस्ती, रमाबाई नगर कानपुर देहात, ललितपुर, महोबा, कुंडा प्रतापगढ़ के कुछ जजों के पदों में परिवर्तन किया है। कुछ जजों को अन्य जनपदों में स्थानांतरित किये जाने के आदेश भी दिए हैं। मयंक जायसवाल सिविल जज रायबरेली को सचिव फुल टाइम वहीं पर श्रीमती दुर्गेश नंदनी के स्थान पर भेजा है। दुर्गेश नंदनी सचिव फुल टाइम रायबरेली को सिविल जज के पद पर अमरोहा स्थानांतरित किया है। तारकेश्वरी प्रसाद सिंह एसीजे इलाहबाद को वहीं पर सिविल जज एफटीसी सौम्या गिरी के स्थान पर भेज दिया है। श्रीमती सौम्या गिरी सिविल जज सीनियर डिवीज़न एफटीसी इलाहबाद के पद पर औरैया स्थानांतरित कर दिया है। श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव फुल टाइम जौनपुर को जौनपुर में एसीजेएम जीवेक कुमार सिंह के स्थान पर भेजा है। जीवेक  कुमार सिंह एसीजेएम जौनपुर सीजेएम औरैया होंगे। श्रीमती मंजू कुमारी एसीजे सीनियर डिवीज़न ग़ाज़ियाबाद को वहीं पर सचिव फुल टाइम हरिकेश कुमार के स्थान पर बनाया है। हरिकेश कुमार सचिव फुल टाइम अब एसीजेएम ग़ाज़ियाबाद महेन्द्र कुमार रावत का स्थान लेंगे। महेन्द्र कुमार रावत एसीजेएम ग़ाज़ियाबाद अब सीजेएम जालौन (उरई) विवेक कुमार सिंह का स्थान लेंगे। विवेक कुमार सिंह सीजेएम जालौन अब जालौन में ही सिविल जज सीनियर डिवीज़न होंगे। श्रीमारी प्रतिभा एसीजे सीनियर डिवीज़न मिर्ज़ापुर को सिविल जज सीनियर डिवीज़न के पद पर शामली (कैराना) के पद पर स्थानांतरित किया है। ओम पाल सिंह सिविल जज सीनियर डिवीज़न एफटीसी शाहजहांपुर को सचिव फुल टाइम शाहजहांपुर दिनेश कुमार गौतम के स्थान पर भेजा है। दिनेश कुमार गौतम सचिव फुल टाइम जिला विधिक प्राधिकरण शाहजहांपुर को शाहजहांपुर में परविंद कुमार के स्थान पर एसीजेएम के पद पर भेजा है। परविंद कुमार ए सी जे एम शाहजहांपुर को इसी पद पर बुलंदशहर स्थानांतरित किया है। सुश्री रूचि श्रीवास्तव  एसीजे सीनियर डिवीज़न बनारस को सिविल जज सीनियर डिवीज़न के पद पर चंदौली स्थानांतरित किया है। रविशंकर गुप्ता एसीजेएम गोंडा को सिविल जज सीनियर डिवीज़न गोंडा जय हिन्द कुमार सिंह के स्थान पर भेजा है। जय हिन्द कुमार सिंह सिविल जज सीनियर डिवीज़न गोंडा को इसी पद पर श्रावस्ती (भिनगा) के पद पर स्थानांतरित किया है। हरी राम सीजेएम गोंडा को गोंडा में ही जेएम फर्स्ट क्लास वित्तीय अनियमितता से सम्बंधित मामले देखेंगे। श्रीमती सोनाली पूनिया एसीजे सीनियर डिवीज़न / एसीजेएम रमाबाई नगर (कानपुर देहात) को सचिव फुल टाइम जिला विधिक प्राधिकरण रमाबाई नगर कानपुर देहात श्रीमती साक्षी गर्ग के स्थान पर स्थानांतरित किया है। श्रीमती साक्षी गर्ग सचिव फुल टाइम जिला विधिक प्राधिकरण रामाबाई नगर कानपुर देहात को वहीं पर एसीजेएम कमल कान्त गुप्ता के स्थान पर भेजा है। कमल कान्त गुप्ता एसीजेएम रमाबाई नगर कानपुर देहात अब सिविल जज सीनियर डिवीज़न रमाबाई नगर (कानपुर देहात) में विजय कुमार का स्थान लेंगे। विजय कुमार सिविल जज सीनियर डिवीज़न रमाबाई नगर (कानपुर देहात) को एसीजीएम के पद पर महरौनी ललितपुर स्थानांतरित कर दिया गया है। अभिषेक कुमार व्यास सिविल जज सीनियर डिवीज़न एफटीसी कोर्ट बांदा को सिविल जज के पद पर महोबा की रिक्त कोर्ट में स्थानांतरित किया है। राजीव मुकुल पांडेय सचिव फुल टाइम को प्रतापगढ़ को सिविल जज सीनियर डिवीज़न के पद पर कुंडा (प्रतापगढ़) की रिक्त कोर्ट में स्थानांतरित किया गया है।  


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा