यास चक्रवात बदल सकता है दिशाए नहीं होगी बारिश

 > इस महीने मौसम सामान्य बना रहेगा, उमस भी होगी

> 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलती रहेगी

दैनिक कानपुर उजाला
कानपुर।
 चक्रवाती तूफान यास अपनी दिशा बदल सकता है। इससे शहर में बारिश की संभावना कम हो जाएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने यह आंकलन किया है कि दक्षिण पश्चिम अंडमान निकोबार व बंगाल की खाड़ी से उठने वाला यह चक्रवाती तूफान बिहार होते हुए काठमांडू जाएगा। विश्वविद्यालय का मौसमी माॅडल बताता है कि कानपुर में इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस महीने मौसम सामान्य बना रहेगा। लू नहीं चलेगी लेकिन उमस बढ़ सकती है। मौसम के इस बदलाव के बीच रविवार को सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। टॉकते चक्रवात के असर से कई दिन आसमान में बदली छाई रही। इस बीच तेज हवा चलने के साथ बारिश भी हुई। रविवार को खिली हुई धूप के साथ दिन निकला लेकिन तापमान सामान्य से अधिक रहा। इससे शहरवासियों ने बीते दिनों की गर्मी से राहत महसूस की। विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एस. एन. पांडेय ने बताया कि इस महीने मौसम सामान्य बना रहेगा। महीने के अंत तक गर्म हवा नहीं चलेगी जबकि बीच - बीच में उमस बढ़ सकती है। वहीं दूसरी ओर इस हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है जिससे 15 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम के इस मिजाज का असर आने वाली फसलों पर भी पड़ेगा। धान की फसल को इस मौसम से काफी लाभ होगा। इसका कारण यह है कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण खेतों में नमी बनी हुई है। धान की नर्सरी लगाने का समय आ चुका है। इस नमी से नर्सरी जल्द व अच्छी तैयार होगी।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा