आज राष्ट्रपति कोविंद खिलाड़ियों को देंगे राष्ट्रीय खेल सम्मान

> सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार,तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी प्रदान की जायेगी



नयी दिल्ली - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया और रियो पैरालम्पिक की रजत पदक विजेता पैरा एथलीट दीपा मलिक को आज राष्ट्रपति भवन में देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान करेंगे जबकि क्रिकेटर रवींद्र जडेजा सहित 19 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। समारोह में राजीव गांधी खेल रत्न, द्रोणाचार्य (नियमित और लाइफ टाइम), अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद अवॉर्ड, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार,तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी प्रदान की जायेगी। विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, एशियाई खेलों में स्वर्ण, हंगरी में पिछले वर्ष विश्व चैंपियनशिप में रजत, इस साल चीन में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण, बुलगारिया में हुए अली अलीयेव अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण और जॉर्जिया में हुए तिबलिस अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता है।वह अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक में देश की सबसे बड़ी पदक उम्मीद माने जा रहे हैं। दीपा मलिक पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 58 राष्ट्रीय और 23 अंतर्राष्ट्रीय पदक जीते हैं। दीपा को इससे पहले पद्यश्री और अर्जुन अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।बजरंग और दीपा को यह सम्मान मिलने से लगातार दूसरे साल गैर ओलंपिक वर्ष में दो खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू को संयुक्त रुप से खेल रत्न सम्मान दिया गया था। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र के अलावा साढ़े सात लाख रूपये का नकद परस्कार दिया जाएगा। अर्जन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद परस्कार विजेताओं को लघ प्रतिमा प्रमाण पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगेअंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को माका ट्रॉफी, 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार में प्रतिमा, प्रमाणपत्र और पांच लाख रुपए की नकद राशि प्रदान की जाएगीसमारोह में क्रिकेटरों रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, एथलीट तजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस और स्वप्ना बर्मन, कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, मोटर रेसर गौरव सिंह गिल, महिला पहलवान पूजा ढांडा, पोलो खिलाड़ी सिमरन सिंह शेरगिल, घुड़सवार फवाद मिर्जा सहित 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल के कोच रहे विमल कुमार को नियमित द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी मणिका बत्रा के बचपन के कोच संदीप गुप्ता को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज को लाइफ टाइम वर्ग में द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा। द्रोणाचार्य अवॉर्ड के नियमित और लाइफ टाइम वर्गों में तीन-तीन कोचों को यह सम्मान मिलेगा।छह लोगों को साहसिक गतिविधियों के लिए तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। युवा निशानेबाजों और प्रतिभाओं को तराशने के लिए गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा


पुरस्कार विजेताओं की सूची:


राजीव गांधी खेल रत्न : बजरंग पुनिया (कुश्ती) और दीपा मलिक (पैरा एथलेटिक्स)


द्रोणाचार्य अवॉर्ड (नियमित) : विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस) और मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)


द्रोणाचार्य अवॉर्ड (लाइफ टाइम) : मरजबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट)


अर्जुन पुरस्कार : तजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस यहिया (एथलेटिक्स), एस भास्करन (बॉडीबिल्डिंग), सोनिया लाथर (मुक्केबाजी), रवींद्र जडेजा (क्रिकेट), पूनम यादव (क्रिकेट), चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोटर्स), प्रमोद भगत (पैरा स्पोर्ट्स बैडमिंटन), अंजुम मुद्गिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवाद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा स्पोर्ट्स एथलेटिक्स), भमिदीपति साई प्रणीत (बैडमिंटन) और सिमरन सिंह शेरगिल (पोलो)


ध्यानचंद अवॉर्ड : मैनुअल फ्रेडरिक्स (हॉकी), अरुप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नितिन कीर्तने (टेनिस) और सी लालरेमसांगा (तीरंदाजी)।


राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और गो स्पोर्ट्स तथा रॉयलसीमा विकास ट्रस्ट


मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्राफी : पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़


तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार: अपर्णा कुमार (भू साहस), स्वर्गीय दीपांकर घोष (भू साहस), मणिकंदन के (भू साहस), प्रभात राजू कोली (जल साहस), रामेश्वर जांगड़ा (वायु साहस), वांगचुक शेरपा (जीवन पर्यन्त उपलब्धि)


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा