जेके सुपर सीमेंट बना प्रो कबड्डी टीम दबंग दिल्ली का टाइटल स्पांसर
नयी दिल्ली - देश का अग्रणी सीमेंट ब्रांड जेके सुपर सीमेंट प्रो कबड्डी लीग की टीम दबंग दिल्ली का टाइटल प्रायोजक बन गया है। इस करार के बाद दबंग दिल्ली के खिलाड़ी अब अपने सभी मैचों में जेके सुपर सीमेंट का ब्रांड लोगो लगाकर खेलेंगे। दिल्ली को अपना घरेलू चरण 24 से 30 अगस्त तक खेलना है।