महानगर में उमराओ मॉल का हुआ शुभारम्भ


उमराओ मॉल का रिबन काट कर शुभारम्भ करते कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर संयुक्ता भाटिया, आदेश अग्रवालए,आशीष अग्रवाल व अन्य।


लखनऊ:  मशहूर उमराओ सिनेमा हॉल अब मल्टीप्लेक्स में परिवर्तित हो चुका है।  अब हम इस प्रॉपर्टी को उमराओ मॉल के नाम से जानेंगे। उमराओ मॉल ठीक उसी जगह पर विकसित किया गया है जहाँ उमराओ सिनेमा हॉल कभी हुआ करता था। लगभग 51 हज़ार स्क्वायर फिट में बना ये मॉल महानगर में बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के नज़दीक है। इस मॉल में 5 खंड और 2 बेसमेंट हैं। पूर्ण रूप से वातानुकूलित ये मॉल, अग्निशमन व्यवस्थाओं  से लैस व् आपातकाल तत्परता तकनीकों का ख्याल रख कर बनाया गया है। मॉल में कोई भी गैर कानूनी गतिविधि व नियम उलंघन को रोकने के लिए स्टाफ एसओपी के द्वारा मॉनिटरिंग करेगा। मॉल में स्वचालित सीढ़ियां, लिफ्ट व मैकेनिकल पार्किंग की सुविधा है। आईनॉक्स सिनेमा से लोग बॉक्स ऑफिस का आनंद उठाएंगे। मॉल  में बिग बाजार, पैंटालूंस, रिलायंस डिजिटल, बाटा, जॉकी, आर्चीज़, ऑक्सेम्बर्ग, कोब्ब, जॉय 99 जैसे शॉपिंग विकल्प हैं। खान पान के लिए हैमबर्गर फास्ट फूड रेस्तरां की अमेरिकी वैश्विक श्रृंखला बर्गर किंग, अमेरिकी बहुराष्ट्रीय पिज्जा रेस्तरां श्रृंखला डॉमिनोज़, एस्प्रेसो बार की भारतीय श्रृंखला बरिस्ता आदि हैं। इसके साथ साथ मॉल में पारिवारिक मनोरंजन केंद्र व गेमिंग ज़ोन है। उमराओ सिनेमा 18 अगस्त 1976 को पहली बार खुला था इसी तारीख को 2019 में उमराओ मॉल का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन व विशिष्ट अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया। शुभारम्भ कार्यक्रम में उमराओ थिएटर्स प्राइवेट लिमिटेड  के मालिक आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आदेश अग्रवाल व लाइम लाइट ट्रेड कॉम प्राइवेट लिमिटेड के शोभित मोहन दास और सोमेंद्र मोहन दास ने हर्ष व्यक्त किया। उमराओ मॉल सोमवार से आम जन के लिए खोला गया है।  मॉल खुलने से लखनऊ के बादशाहनगर, इंद्रानगर, महानगर, अलीगंज व कपूरथला के लोगों को शॉपिंग और मनोरंजन का प्रमुख साधन प्राप्त हुआ है।



Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा