सभी दलों के लोग अरुण जेटली का करते थे सम्मान: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वे उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के अद्भुत जानकार तथा वरिष्ठ कानूनविद् थे। वे अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक ढंग से प्रस्तुत करते थे। सभी दलों के लोग उनका सम्मान करते थे। भारत सरकार के वित्त, रक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण मंत्रालयों में मंत्री के रूप में श्री जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा उनके निधन से पार्टी एवं देश की अपूर्णीय क्षति हुई है वे राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 श्री अरुण जेटली के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा