भारतीय हॉकी पूर्व कप्तान संदीप और पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल


नयी दिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और 2012 के लंदन ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये हैं। संदीप और योगेश्वर के अलावा हरियाणा में कलांवाली (सु.) सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह ने भी गुरुवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला उप िथत थे। पूर्व हॉकी कप्तान और ड्रैग फ्लिकर संदीप हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद के निवासी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में मलेशिया को हराकर सुल्तान अजलान शाह कप पर कब्जा किया था। योगेश्वर दत्त ने 2012 लंदन ओलंपिक में 60 किलोग्राम फ्री स्टाइल वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। हरियाणा में पिछले पांच वर्ष से भाजपा का शासन है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा