खेल मंत्री ने आईएसएसएफ विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम को किया सम्मानित


नई दिल्ली - युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को भारतीय निशानेबाजी टीम के सदस्यों से मुलाकात की, जो हाल ही में रियो डी जनेरियो में संपन्न आईएसएसएफ राइफल और पिस्टल विश्व कप में हिस्सा लेकर लौटे हैं। उन्होंने निशानेबाजों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता में भारत ने पांच स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल करके पदक तालिका में शीर्षस् थान प्राप्त किया है। श्री रिजिजू के साथ मुलाकात के दौरान उप िथत निशानेबाजों में अपूर्वी चंदेला, अंजुम मौद्गिल, इलावेनिल वलारिवन, मनु भाकर, यशस्विनी देसवाल, संजीव राजपूत, अभिषेक वर्मा और दीपक कुमार शामिल थे। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय राइफल्स संघ के अध्यक्ष श्री रनिंदर सिंह और कोच जसपाल राणा, पावेल स्मिरनोव तथा ओलेग मिखाइलोव भी उपर थत थे।



निशानेबाजी में भारत का यह शानदार वर्ष रहा है। वर्ष 2019 में सभी आईएसएसएफ सीनियर विश्व कप में भारत ने 16 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते हैं। इन 22 पदकों में से 12 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मिले हैं और 10 मिश्रित टीम स्पर्धाओं में। यह प्रतिस्पर्धाएं 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल की हैं। भारत ने अब तक टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए निशानेबाजी में नौ कोटा जीते हैं, जिसमें पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में संजीव राजपूत और महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनी देसवाल के साथ रियो विश्व कप में कोटा अर्जित किया है। भारतीय निशानेबाजी टीम को बधाई देते हुए श्री रिजिजू ने कहा, निशानेबाजी में भारतीय दल ने शानदार प्रदर्शन किया है और हम एक मजबूत टीम टोक्यो ओलम्पिक्स में भेजेंगे। इस खेल से भारत को बहुत उम्मीदें हैं।'


 


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा