मुख्यमंत्री ने पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Image



लखनऊ - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की 132वीं जयन्ती के अवसर पर लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को यशस्वी नेतृत्व दिया। पन्त जी ने प्रदेश के समग्र विकास की बुनियाद रखी थी। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत सरकार के गृह मंत्री के रूप में उन्होंने आन्तरिक सुरक्षा को मजबूत करने का कार्य किया था। भारतीय संविधान में हिन्दी को राजभाषा के रूप में मान्यता दिलाने में पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वे मूल्यों, आदर्शों और शुचिता के प्रतीक थे उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरक है। इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री डॉ0 महेन्द्र सिंह,  जय प्रताप सिंह, श्री रमापति शास्त्री, श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, श्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन श्री महेश कुमार गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा