कानपुर देहात, फर्रूखाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ, बिजनौर, गोंडा गाजीपुर के जिला जज बदले

- कई जज स्थानान्तरित, कई जजों के पदों में फेरबदल, दो जज प्रमोशन पाकर बने जिला जज।


- कानपुर देहात के जिला जज सुभाष चंद्र फर्रूखाबाद के जिला जज होंगे। यशवंत कुमार मिश्रा कानपुर देहात के नये जिला जज बने।  अनिल कुमार ओझा लखनऊ और उमेश कुमार शर्मा इलाहाबाद के जिला जज होंगे। नलिन कुमार श्रीवास्तव जिला जज मेरठ बने। रजत कुमार सिन्हा क्लेम पीठासीन अधिकारी नगर और नगर के क्लेम पीठासीन अधिकारी मदन पाल मुर्रादाबाद स्थानान्तरित। मैनपुरी के एडीजे के पदों में फेरबदल।



दैनिक कानपुर उजाला 
इलाहाबाद। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मयंक कुमार जैन ने अपने एक जारी किये गये नोटिफिकेशन संख्या 3475 एडमिन सर्विसेज दिनांक 30 सितम्बर 2019 के तहत जिला जज रैंक के 10 अधिकारियों के पदों में परिवर्तन करते हुए कानपुर देहात, फर्रूखाबाद, लखनऊ, इलाहाबाद, मेरठ एवं बिजनौर जिला जज बदल दिये हैं।इसके अतिरिक्त कुछ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारियों को  दूसरे जनपदों में स्थानान्तरित कर दिया है। कानपुर नगर में अपर जनपद न्यायाधीश रहे रजत सिंह जैन को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पीठासीन अधिकारी मुर्रादाबाद को कानपुर नगर में मदन पाल सिंह के स्थान पर स्थानान्तरित कर दिया है। मदन पाल सिंह को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल पीठासीन अधिकारी कानपुर नगर से मुर्रादाबाद में रजत सिंह जैन के स्थान पर भेजा है। रजत सिंह जैन कानपुर नगर में स्मरणीय सेवाएं दे चुके हैं। आपस में दोनों अधिकारियों को एक दूसरे के स्थान पर भेज दिया है। वरिष्ठता को देखते हुए श्री जैन शीघ्र ही जिला जज बनने की श्रेणी में हैं। अतुल कुमार गुप्ता चेयरमैन स्टेट ट्रांस्पोर्ट ट्रिब्यूनल लखनऊ को मेम्बर एडमिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल सेंकेण्ड एवं थर्ड कौटिल्य गौड़ के स्थान पर भेजा है। कौटिल्य गौड़ मेम्बर एडमिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल सेंकेण्ड एवं थर्ड को चेयरमैन स्टेट ट्रांस्पोर्ट ट्रिब्यूनल लखनऊ के पद पर स्थानान्तरित किया है। प्रदीप कुमार गुप्ता पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल उन्नाव को प्रमोशन देकर गोडा का जिला जज बनाया है। राघवेंद्र जिला जज गोडा को जिला जज गाजीपुर उमेश कुमार शर्मा के स्थान पर भेजा है। उमेश कुमार शर्मा जिला जज गाजीपुर इलाहाबाद के जिला जज अनिल कुमार ओझा के स्थान पर भेजा गया है। अनिल कुमार ओझा जिला जज इलाहाबाद अब लखनऊ के जिला जज होंगे। लखनऊ श्री यादव आज अपने पद से सेवानिवृत्त हो गये हैं। यशवंत कुमार मिश्रा पीठासीन अधिकारी भूमिअध्यप्ति री-सेटेल्मेंट अधिकारी झांसी को कानपुर देहात का जिला जज सुभाष चंद्र के स्थान पर नियुक्त किया है। सुभाष चंद्र जिला जज कानपुर देहात अब फर्रूखाबाद के जिला जज होंगे। श्री सुभाष चंद्र कानपुर देहात में लोकप्रिय जिला जज के रूप में सेवाएं देते हुए स्थानान्तरित हो रहे हैं। उनका नाम वरिष्ठ जिला जजों में है। श्रीमती जयश्री आहूजा जिला जज फर्रूखाबाद बिजनौर की जिला जज होंगी।नलिन कुमार श्रीवास्तव मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के पीठासीन अधिकारी के पद से महत्वपूर्ण माने जाने वाले मेरठ के जिला जज के पद पर भेजे गये हैं। श्री श्रीवास्तव कानपुर नगर में मुंसिफ मजिस्ट्रेट और फतेहपुर में भी स्मरणीय सेवाएं दे चुकें हैं। इसके अतिरिक्त नोटिफिकेशन संख्या 3452 के तहत कानपुर नगर में अपर जनपद न्यायाधीश रहे रजत सिंह जैन को फिर कानपुर नगर में पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल का जज बनाया गया है। श्री जैन कुछ दिन पूर्व इसी पद पर मुर्रादाबाद भेजे गये थे। मदन पाल सिंह पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल का जज मुर्रादाबाद मंे बनाया गया है। संजीव फौजदार को गांेडा से पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल इटावा का जज बनाया गया है। विसंभर प्रसाद एडीजे महाराजगंज अब वहीं पर एससीएसटी जज होंगे। रवीनाथ एडीजे महाराजगंज को गोंडा में पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल का जज संजीव फौजदार के स्थान पर भेजा गया है। जगन्नाथ मिश्रा स्पेशल जज महाराजगंज एडीजे महाराजगंज होंगे। अनिल कुमार एडीजे मुर्रादाबाद अब स्पेशल जज मुर्रादाबाद कमलेश  का स्थान लेंगे। श्रीमती कमलेश को मुर्रादाबाद में एडीजे बनाया गया है। लल्लू सिंह एडीजे मुर्रादाबाद को एससीएसटी जज हरवीर सिंह के स्थान पर भेजा गया है। हरवीर सिंह पीठासीन अधिकारी भूमि अध्यप्ति री-सेटेल्मेंट अधिकारी के पद से मुर्रादाबाद से बरेली स्थानान्तरित किया गया है। प्रशांत मित्तल को प्रतापगढ़ में स्पेशल जज संतोष कुमार तिवारी के स्थान पर भेजा गया है। संतोष कुमार तिवारी स्पेशल जज प्रतापगढ़ में एडीजे होंगे। रवीन्द्र कुमार एडीजे प्रतापगढ़ अब प्रतापगढ़ में एससीएसटी जज आलोक कुमार त्रिवेदी का स्थान लेंगे। आलोक कुमार त्रिवेदी स्पेशल जज प्रतापगढ़ एडीजे प्रतापगढ़ होंगे।जफीर अहमद एडीजे प्रतापगढ़ अब कामर्शिएल कोर्ट लखनऊ में जज होंगे। डा. बाबू सारंग प्रमुख पारिवारिक जज मथुरा अब कामर्शियल कोर्ट फौजाबाद में जज होंगे। अजय कुमार प्रमुख पारिवारिक जज मुजफ्फर नगर अब मुजफ्फर नगर में पीठासीन अधिकारी मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के जज होंगे। चमन प्रकाश जुडीशियल मेम्बर कामर्शियल टैक्स ट्रिब्यूनल बेंच -1 आगरा को गौतमबुद्ध नगर में पीठासीन अधिकारी भूमि अध्यप्ति री-सेटेल्मेंट अधिकारी के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। अशोक कुमार एडीजे मैनपुरी , मैनपुरी में रामकिशोर पांडेय का स्थान लेंगे। रामकिशोर पांडेय स्पेशल जज मैनपुरी अब एडीजे मैनपुरी प्रदीप कुमार का स्थान लेंगे। प्रदीप कुमार स्पेशल जज मैनपुरी अब स्पेशल जज मैनपुरी एससीएसटी वंश बहादुर यादव का स्थान लेंगे। वंश बहादुर यादव स्पेशल जज मैनपुरी अब एडीजे मैनपुरी होंगे। श्री रामेश्वर एडीजे मैनपुरी अब पीठासीन अधिकारी भूमि अध्यप्ति री- सेटेल्मेंट अधिकारी के पद पर भेजा गया है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा