योगी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना


मुंबई।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए पहले दिन चार जनसभाएं कीं और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। सीएम ने गुरुवार को महाराष्ट्र में जलगांव, कोलाबा, परभनी, कांदीवली ईस्ट में जनसभाएं कीं। सीएम ने कहा कि महाराष्ट्र में बाढ़ आई तो राहुल गांधी देखने तक नहीं आए। उनको पता है कि महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे क्या होंगे इसलिए विदेश यात्रा पर हैं। देश में अगर संकट आएगा, तो राहुल गांधी खड़े नहीं होंगे। कहा कि कांग्रेस ने अपनी हार कबूल कर ली है, जिससे राहुल रण छोड़ कर भाग खड़े हुए हैं। योगी ने कहा कि प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य दिवाली होगी। अयोध्या की दिवाली दुनिया देखती है। उन्होंने बिना राम मंदिर का नाम लिए कहा कि उच्चतम न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है। पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर जहां खुशहाली का मार्ग प्रशस्त किया है, वहीं कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने भ्रष्टाचार किया।



Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा