‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु उ0प्र0 राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन का निर्णय

> राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़' अलीगढ़ मण्डल में  पहला राज्य विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित होगा जिसके क्षेत्राधिकार में जनपद अलीगढ़ सहित मण्डल के अन्य 03 जिले कासगंज, हाथरस एवं एटा रखे जाएंगे।



aligarh mandal map के लिए इमेज परिणामलखनऊ (का ० उ ० सम्पादन)। मंत्रिपरिषद ने अलीगढ़ मण्डल में 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़' की स्थापना हेतु 'उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय, अधिनियम-1973' में संशोधन का निर्णय लिया है। इसके अनुसार भारत के संविधान के अनुच्छेद-213 के खण्ड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करके 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़' की स्थापना के लिए 'उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2019' को प्रख्यापित किए जाने के लिए राज्यपाल जी से अनुरोध किए जाने तथा प्रस्तावित 'उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (तृतीय संशोधन) अध्यादेश, 2019' को प्रख्यापित कराए जाने के उपरान्त उसके प्रतिस्थानी विधेयक के प्रख्यापन के सम्बन्ध में मंत्रिपरिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-4 में नए विश्वविद्यालयों की स्थापना एवं विश्वविद्यालयों के क्षेत्रों अथवा नामों में परिवर्तन का प्राविधान है। इस प्राविधान के अन्तर्गत 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़' की स्थापना किए जाने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-4 में संशोधन आवश्यक है। जनपद अलीगढ़ डाॅ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के क्षेत्राधिकार में स्थित है। 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़' की स्थापना के पश्चात विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम बनाए जाने तक डाॅ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के परिनियम एवं अध्यादेश लागू होंगे। उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-5 में शक्तियों के राज्य क्षेत्र का उल्लेख है। जनपद अलीगढ़ डाॅ0 भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के क्षेत्राधिकार में स्थित है। अलीगढ़ मण्डल में जनपद अलीगढ़, कासगंज, हाथरस एवं एटा जिले सम्मिलित हैं। इसलिए 'राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़' के क्षेत्राधिकार में जनपद अलीगढ़ सहित मण्डल के अन्य 03 जिले कासगंज, हाथरस एवं एटा रखे जाएंगे। ज्ञातव्य है कि अलीगढ़ मण्डल में कोई राज्य विश्वविद्यालय स्थापित नहीं है। 


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा