डीएम ने राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटन किया


फर्रुखाबाद (का ० उ ० सम्पादन)। राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेज़बान फर्रुखाबाद ने आगरा को तीन गोलों से हराकर जीत लिया। विजेता टीम की और से अंजली, शिवानी एवं राखी ने प्रतिद्वंदी टीम पर गोल किये। प्लेयर ऑफ़ द मैच राखी कुमारी को मिला। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि डीएम मानवेन्द्र सिंह ने राज्य स्तरीय नारी शक्ति महिला हॉकी प्रतियोगिता का शनिवार को स्टेडियम में उदघाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा गुब्बारे छोड़े। डीएम ने हॉकी खेल के गिरते स्तर पर चिंता व्याकर करते हुए मेजर ध्यानचंद तथा बाबू के डी सिंह जैसे नामी खिलाड़ियों का ज़िक्र करते हुए कहा कि कभी देश की पहचान हॉकी से ही होती थी परन्तु वर्तमान में हॉकी के सिलोर गर्दिश में हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं के आयोजन से हॉकी के स्तर में वृद्धि होने की आशा व्यक्त की।



डीएम ने आयोजकों से कहा कि यदि उनसे पहले संपर्क किया होता तो प्रतियोगिता को शासन के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़कर आर्थिक मदद भी दी जा सकती थी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि डीएम विशिष्ट अतिथि सीजू, डॉ अनार सिंह, विजय यादव, उमेश यादव का बैच लगाकर माल्यार्पण किया गया। सेंट एंथोनी स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की। अजय साहनी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।  अध्यक्ष सौरभ राठौर (संयोजक) व अवनींद सक्सेना (हॉकी इंडिया के सचिव) ने आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का संचालन अंजुम दुबे ने किया। उदघाटन मैच में निर्णायकमंडल में रश्मि सिंह व सोनाली सिंह रहीं। प्रतियोगिता में लक्ष्मण टंडन, बजरंग सक्सेना, भूपेंद्र प्रताप सिंह, कलाम आज़ाद सिद्दीकी, विजयशंकर दुबे, नदीम अहमद, राशिद, नवाब सिद्दीकी, विनीत सक्सेना, दीपक गुप्ता, नवीन जादौन, शिवकुमार यादव, रवि शाक्य आदि उपस्थित रहे।    


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा