माध्यमिक शिक्षा विभाग के 26 अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक / समकक्ष स्तर पद पर पदोन्नत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ख के 26 अधिकारियों की समूह “क” के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह पदोन्नति जिला विद्यालय निरीक्षक एवं समकक्ष पद पर समूह 'क' के वेतनमान वेतन बैण्ड–3 रु0 15,600 से 39,100 एवं ग्रेड वेतन रु0 6600 में की गई है। प्रमुख सचिव, आराधना शुक्ला, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्गत आदेशानुसार पदोन्नत अधिकारियों में देवेन्द्र कुमार, प्रताप नारायण सिंह, प्रणव सिंह, राजेश कुमार वर्मा, कृपाशंकर वर्मा, योगराज सिंह, क्षमता, केशरी नारायण कपूर, विकायल, लता कुमार, गिरवर सिंह, डॉ अमरकान्त सिंह तथा राजेन्द्र सिंह हैं। इसके अतिरिक्त पदोन्नति अधिकारियों में स्कन्द शुक्ल, प्रतिभा मिश्रा, मनोज कुमार वर्मा, सर्वदानन्द, प्रतिमा सिंह, राजेश कुमार श्रीवास, बाल मुकुन्द प्रसाद, आनन्द कुमार पाण्डेय, प्रवीण मणि त्रिपाठी, श्याम किशोर तिवारी, रिचा जोशी, तनुजा मिश्रा तथा सुधीर कुमार हैं।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा