मंडल कार्यकारिणी तथा सेक्टर संयोजक के चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करें मण्डल प्रवासी

卐 मंडल अध्यक्ष चयन प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब मंडल कार्यकारिणी व सेक्टर संयोजकों के गठन का कार्य संपादित हो।



कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मंडल प्रवासियों की बैठक व कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भाजपा में 1918 मंडल हैं जिनमें से कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 254 मंडल है। मंडल अध्यक्षों के गठन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही सर्वसमावेशी मंडल कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी आपके ऊपर है। मंडल के निष्ठावान समर्पित एवम ऊर्जावान कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी बनें यह कार्य भी आपको करना है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने लाजपत नगर स्थित गोल्डन पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आप सभी को 21 दिसंबर से 5 जनवरी तक मंडल पर प्रवास करके मंडल कार्यकारिणी तथा सेक्टर संयोजक के चयन की प्रक्रिया को पूर्ण करना है। इस बार पार्टी ने युवा कार्यकर्ताओं पर विशेष ध्यान देकर मंडल अध्यक्ष पद पर अधिक युवाओं को अवसर दिया है। इसी प्रकार अब मंडल कार्यकारिणी में महिलाओं के साथ - साथ सभी समाज के लोगों को जिम्मेदारी मिले इसका भी ध्यान रखना है। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 254 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद अब मंडल कार्यकारिणी व सेक्टर संयोजकों के गठन का कार्य संपादित होना है। जिसके लिए आप सभी मंडल प्रवासियों को 15 दिन प्रवास पर रहकर इस प्रक्रिया को पूर्ण करना है। श्री बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता व जनता से सतत संपर्क आपको नेता बना सकता है। जमीनी स्तर पर पहुँचकर ही संगठन को वास्तविक रूप में समझा जा सकता है। श्री बंसल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश व क्षेत्र नेतृत्व का कोई भी नेता हो उसको मंडल, सेक्टर व बूथ पर प्रवास के लिए जाना है। प्रवास की यह शैली ही भाजपा का माप दंड है। उन्होंने प्रवासियों के कार्यों को विस्तार से बताते हुए कहा कि हर मंडल में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री तथा 1 कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इस कमेटी में 45 अन्य सक्रिय कार्यकर्ता भी सदस्य के रूप रहेंगे। प्रत्येक सेक्टर संयोजक कार्यकारिणी का पदेन सदस्य होगा। कार्यशाला में यह भी तय किया गया कि 25 दिसंबर को पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी की जयंती को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक मंडल में मनाएगी जिसमे प्रदेश व क्षेत्र का पदाधिकारी मुख्य रूप से सम्मलित होगा। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने की तथा संचालन मुखलाल पाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री व मंत्री उप्र सरकार नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन भवानी सिंह, प्रकाश पाल, देवेश कोरी, हिमांशु दुबे (प्रदेश सह मीडिया प्रभारी), राम किशोर साहू, हनुमान मिश्रा, राम लखन रावत, डॉ कंचन जायसवाल, सुनील बजाज, बीना आर्या, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अविनाश सिंह, जे के सिंह, पूनम द्विवेदी, अजीत सिंह छाबड़ा, विकास दुबे, सुरेश अवस्थी, सतेंद्र मिश्रा, दिवाकर मिश्रा सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, सभी मंडलो के प्रवासी सम्मलित हुए।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा