गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण जिम्मेदारी से संपन्न कराएं सभी अधिकारी: जिलाधिकारी


फर्रुखाबाद (का ० उ ० सम्पादन)। जिलाधिकारी की अध्यक्ष्ता में गणतंत्र दिवस समारोह का सफल आयोजन कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी झंडारोहण की व्यवस्था स्वयं करें। सभी सरकारी कार्यालयों पर निर्धारित समय में झंडारोहण कराया जाए। गणतंत्र दिवस पर किसी कार्यालय पर टाला लगे होने की शिकायत प्राप्त हुई तो कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका / नगर पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि दिनांक 20 जनवरी से ही नगरों में अभियान चलाकर विशेष साफ़ सफाई कराई जाए। महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी विशेष साफ़ सफाई कराई जाए। गणतंत्र दिवस समारोह में जन प्रतिनिधि एवं सक्रीय संभ्रांत नागरिकों को भी आमंत्रित किया जाए। विशेष रूप से शहर फर्रुखाबाद में साफ़ सफाई कराई जाए। गणतंत्र दिवस पर सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर करना सुनिश्चित किया जाए। गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण जिम्मेदारी से संपन्न कराएं सभी अधिकारी। अपर जिलाधिकारी ने अवगत कराते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर 7 बजे प्रातः प्रभात फेरी, 8:30 बजे प्रातःसमस्त सरकारी भवनों एवं कार्यालयों पर झंडा अभिवादन तथा संकल्प का स्मरण। 8:45 बजे प्रातः क्रॉस कंट्री रेस, प्रातः 9:30 बजे प्रातः परेड, पुलिस लाइन फतेहगढ़, प्रातः 10 बजे शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रातः 11:30 बजे डॉ राम मनोहर लोहिया पुरुष एवं महिला चिकित्सालय फर्रुखाबाद में मरीजों को फल वितरण,प्रातः 11:30 बजे छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम, 12 बजे केंद्रीय एवं जिला कारागार में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद - विवाद प्रतियोगिताओं, फल वितरण आदि व 3 बजे रुट मार्च का आयोजन कराया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिलाधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा