जनपद रायबरेली से उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा गंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे

> उप मुख्यमंत्री एवं जनपद रायबरेली के प्रभारी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने जनपद रायबरेली के अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा की तैयारियों के संबंध में की समीक्षा बैठक। 


> उप मुख्यमंत्री ने गंगा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश।



लखनऊ (का ० उ ० सम्पादन)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जनपद रायबरेली के प्रभारी मंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने बीते बृहस्पतिवार को यहां विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद रायबरेली के अधिकारियों के साथ गंगा यात्रा के संबंध में जनपद रायबरेली में तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में जनपद रायबरेली के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को जनपद में सकुशल संपन्न कराएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या या अव्यवस्था ना होने पाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एंबुलेंस एवं डॉक्टर्स की टीमों के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी रायबरेली, श्रीमती शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि गंगा यात्रा के सकुशल संपादन हेतु 29 गंगा ग्रामों में 29 जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है साथ ही जनसभा स्थल पर कार्यक्रम आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि आगामी 27 जनवरी को जनपद बलिया से चलने वाली गंगा यात्रा 30 जनवरी को अपराह्न में जनपद रायबरेली पहुंचेगी जहां से उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा गंगा यात्रा की अगुवाई करेंगे। इसके उपरांत बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। गंगा नदी रायबरेली के पांच विकास खंडों (डलमऊ, दीनशाह गौरा, लालगंज, सरेनी, ऊंचाहार) की 29 ग्राम पंचायतों एवं एक नगर पंचायत (डलमऊ) से होते हुए निकलती है, जो तीन तहसील (डलमऊ, लालगंज, ऊंचाहार) के क्षेत्र के अंतर्गत आती है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा