कोपेस्टेट शिक्षा सदन में नि:शुल्क स्कूल ड्रेस वितरण किया गया


कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। बीते मंंगलवार दिनांक 21-01-2020 को कोपेस्टेट शिक्षा सदन, 46-बी, दादा नगर में 703 बच्चों को पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा नि:शुल्क स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बनियान एवं जूते-मोजे का वितरण किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ए के शुक्ला, अपर श्रमायुक्त उपस्थित रहे। यह विद्यालय कोआपरेटिव इस्टेट, दादा नगर द्वारा बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने हेतु चलाया जा रहा है। इसमें बच्चों को काॅपी, किताबें, बस्ते, ड्रेस इत्यादि का वितरण होता है एवं दोपहर का भोजन भी दिये जाने का प्रयास होता है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 2003 में हुई थी। स्कूल का भूमि-पूजन तत्कालीन श्रमायुक्त अनीस अंसारी द्वारा किया गया था। विद्यालय में प्राइमरी से कक्षा 8 तक की शिक्षा प्रदान की जाती है। विजय कपूर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों एवं श्रमिकों में बहुत अच्छा सामंजस्य है। समय समय पर श्रमिकों के साथ सहभोज एवं चाय-वितरण, खिचड़ी वितरण आदि भाँति-भाँति के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। विश्वकर्मा दिवस पर श्रमिकों को सम्मानित भी किया जाता है। इसी तारतम्य में अजय कपूर की प्रेरणा से श्रमिकों के बच्चों और अन्य गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिये इस विद्यालय की स्थापना की गयी थी, जो यहाँ के उद्यमियों के प्रयासों से बहुत सफलतापूर्व संचालित हो रहा है। पूर्व विधायक अजय कपूर ने इस संस्था द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों एवं गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु चलाये जा रहे स्कूल की प्रशंसा की एवं साधुवाद दिया। कोपेस्टेट शिक्षा सदन में पढ़ने वाले छात्रों को जीवन में सफल होने का आशीर्वाद देते हुए आश्वासन दिया कि इस विद्यालय की शिक्षा के उपरान्त आगे की पढ़ाई में उनकी यथासंभव सहायता प्रदान की जायेगी। समारोह का संचालन संस्था के सचिव ए एस कोतवाल ने किया। आयोजन में मुख्यतः सुरेश पुरी (उपाध्यक्ष), हरीश इसरानी, संदीप मल्होत्रा, दिनेश कुशवाहा, अरूण जैन, श्याम लाल मूलचंदानी, सत्येन्द्र मोहन धींगरा, संजीव मिश्रा, विकेश गुप्ता, अशोक जुनेजा, गुलशन कपूर, सीता राम शुक्ला (अध्यक्ष, दादा नगर व्यापार मण्डल), राजेन्द्र चैबे, प्रेम राज, वीरेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ों उद्यमी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा