मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की

> मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को 04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की।



लखनऊ (का ० उ ० सम्पादन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 297 व्यक्तियों को 04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी बीते शुक्रवार को यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 04 जनवरी, से 10 जनवरी, 2020 के बीच कुल 04 करोड़ 68 लाख 39 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 297 लाभार्थियों को प्रदान की गई। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद गाजीपुर के तेज बहादुर कुशवाहा, जौनपुर की कु0 कल्पना, कानपुर नगर के सलीम अहमद तथा सीतापुर की श्रीमती राजरानी आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा