निर्माण कार्यों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों से भी कराया जाये: चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय

卐 राज्यमंत्री, लो नि वि ने लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम लि एवं उ प्र राज्य सेतु निगम लि के कार्यों की समीक्षा की।

卐 प्रयागराज में कराये जा रहे कार्यों पर राज्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया।


प्रयागराज। राज्यमंत्री, लोक निर्माण विभाग, उ प्र चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सर्किट हाउस, प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण निगम लि एवं उ प्र राज्य सेतु निगम लि के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के विपिन कुमार राय, अधीक्षण अभियंता आर के सिंह, मुख्य परियोजना प्रबन्धक, अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार द्विवेदी, महेन्द्र प्रताप, अजय गोयल एवं राजीव सिंह, ए पी एम तथा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे। राज्यमंत्री द्वारा प्रयागराज में कराये जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया साथ ही साथ अनजुड़ी बसावटों तथा नव निर्माण, गढ्ढ़ा मुक्ति, पैच-मरम्मत एवं चालू कार्यों पर धनावंटन के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी। राज्यमंत्री ने उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का सतत् पर्यवेक्षण किया जाय और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य संपादित कराये जाये तथा कार्यों का निरीक्षण जनप्रतिनिधियों से भी कराया जाये। मार्गों पर कार्यों के विवरण के साथ सूचना बोर्ड अवश्य लगाये जाये। मा0 मंत्री जी द्वारा चर्चा के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये गये कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की गयी। मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि चाहे छोटा कार्य हो या बड़ा। सबकों राष्ट्र को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण से पूर्ण मनोयोग से कराया जाये और कार्यों के सम्बन्ध में आ रही कठिनाईयों को संज्ञान में लाने के उपरांत हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। मा0 मंत्री जी ने अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये उच्च गुणवत्तापरक मार्ग निर्माण पर बल दिया गया ताकि सड़के अधिक समय तक अचछी दशा में बनी रहे, जिससे राष्ट्र मजबूत होगा।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा