उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सुनी जन समस्याएं

> अधिकारी  जन समस्याओं का त्वरित गति से करें निस्तारण - केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। श्री मौर्य बीते सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय - 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। केशव मौर्य ने विभिन्न लोगों की समस्याएं उनसे सीधे रू-ब-रू होते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों  को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाय। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आये। जनता दर्शन में लगभग दो दर्जन जिलों से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। कतिपय समस्याओं के निस्तारण के संबंध में उप मुख्यमंत्री ने सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारियों से तथा लखीमपुर खीरी व झांसी के  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा