उप मुख्यमंत्री ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के बारे में आम लोगों को दी जानकारी


लखनऊ, 13 जनवरी, 2020।  उप मुख्यमंत्री, उ प्र केशव प्रसाद मौर्य ने बीते सोमवार को जनपद चन्दौली के तहसील चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इण्टर कालेज, चकिया में उपस्थित जनता का मंच से अभिवादन करते हुये बताया कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत  राजकीय शोक मना रहा है। उन्होंने नागरिकता संसोधन अधिनियम-2019 के बारे में लोगों को बताया और कहा कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है। किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। यह कानून किसी भी भारतीय हिन्दू, मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। कहा सरकार गरीबों, किसान के उत्थान के लिये कार्य कर रही है। जिनके घरों में बिजली नहीं पहुँची थी, उनके घरों में बिजली पहुँचाने का कार्य तेजी से हो रहा है।श्री मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत के अन्तर्गत 05 लाख तक का स्वास्थ्य कार्ड देने का कार्य किया जिससे गरीब लोग 5 लाख रुपये तक अपने परिवार का इलाज करा सकता है, कहा कि फैसला आने के बाद अयोध्या मे तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। कहा कि ओमान के सुल्तान के निधन पर भारत आज शोक में है।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा