उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकरियों के साथ की बैठक

卐 जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करें - केशव प्रसाद मौर्य


लखनऊ, दिनांक 10 जनवरी 2020। उ प्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को जनपद कौशाम्बी के कसिया गांव में विभागीय एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि जो भी परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, सम्बन्धित अधिकारी मौके पर जाकर लगातार निरीक्षण करते रहें तथा टाइमलाईन फिक्स करते हुये कार्यों को समय से पूर्ण करायें, कहीं पर कोई समस्या हो तो उच्चाधिकारियों को सूचित करें। उप मुख्यमंत्री ने बीते शुक्रवार को जनपद कौशाम्बी के कसिया गांव में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सूना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनाकांक्षाओं व शासन की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाय। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। 

Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा