उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को किया जायेगा सम्मानित

> पुरस्कार हेतु त्रिस्तरीय पंचायते 31 जनवरी, 2020 तक कर सकती है, आवेदन।



लखनऊ (का ० उ ० सम्पादन)। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों के पुरस्कारों के माध्यम से सम्मानित किया जायेगा। पंचायतों को यह पुरस्कार दिनांक 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर प्रदान किया जायेगा। यह जानकारी निदेशक पंचायती राज सुश्री किंजल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के अंतर्गत जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा ग्राम पंचायतों को दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा, ग्राम पंचायत विकास योजना तथा बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस पुरस्कार हेतु वे पंचायतें पात्र होंगी जिनके द्वारा विगत वित्तीय वर्ष 2018-19 में अपनी पंचायतों के उत्थान हेतु विभिन्न क्षेत्रों यथा स्वच्छता, शिक्षा, ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली, सामाजिक अर्थिक क्षेत्र में प्रदर्शन, बाल हितों के संरक्षण इत्यादि में उत्कृष्ट कार्य किये गये होगें, इसके लिए जनपद एवं राज्य स्तर पर त्रिस्तरीय पंचायतों के चयन की कार्यवाही की जानी है। निदेशक पंचायतीराज सुश्री सिंह ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया को त्रिस्तरीय पंचायत स्तर पर अधिक प्रभावी बनाने एवं विभागीय समन्वय को बढावा देने हेतु भारत सरकार की वेब पोर्टल www.panchayataward.gov.in पर दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार एवं बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार वर्ष 2020 योजना के अन्तर्गत 31 जनवरी,2020 तक आवेदन कर सकती है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा