यू०पी० दिवस आयोजन की तैयारियां लगभग पूर्ण

> डॉ नीलकंठ तिवारी ने किया यूपी दिवस की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण।



लखनऊ (का ० उ ० सम्पादन)। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने बीते गुरूवार को अवध शिल्प ग्राम में आयोजित होने वाले यूपी दिवस की तैयारियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियों को तत्काल पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार को निर्देश दिया कि यूपी दिवस के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि आज शाम तक सभी आयोजनों/ तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया जाये। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जाने वाले प्रदर्शनी पण्डालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी लगाने वाले विभागों से बात करके तत्काल तैयारी पूर्ण कर ली जाये। डॉ तिवारी ने पर्यटन, संस्कृति, स्वास्थ्य, सूचना, सिल्क, खादी एवं ग्रामोद्योग के पण्डालों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने दीपोत्सव एवं रंगोत्सव पण्डालों का भी निरीक्षण कर तैयारियों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। पर्यटन मंत्री ने थीम सांग को भी तत्काल फाइनल करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति जितेन्द्र कुमार तथा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा