जिलाधिकारी ने गांधी शिल्प बाजार का उद्घाटन किया


कानपुर नगर (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क 2 में विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मन्त्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में गांधी शिल्प बाजार का शुभारम्भ किया। उन्होंने भगवान तिरुपति बालाजी तथा भगवान श्री कृष्ण जी की मूर्ति पर माल्यर्पण भी किया। उन्होंने प्रदर्शनी का भ्रमण किया और अद्भुत कलाओं के धनी कलाकारों से बात भी की तथा उनको प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कुछ वस्तुएं भी खरीदीं तथा उनके द्वारा बनाये गए विभिन्न प्रोडक्ट को भी देखा। उन्होंने कहा कि आप लोगों को विभिन्न कलाओं में ईश्वर की विशेष अनुकम्पा मिली है जो आप अपनी कलाओं से इन वस्तुओं में जान डाल देते हैं। आप की मेहनत को पैसों से नहीं तोला जा सकता है। विभिन्न जनपदों से आए आप लोगों को कानपुर में अच्छा व्यवसाय मिले, मैं ईश्वर से यही कामना करता हूं।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा