कर्मचारियों की शिकायतों के निराकरण हेतु टूंडला में कर्मचारी परिवाद कैम्प का आयोजन

卐 कैम्प का उद्देश्य मंडल के प्रत्येक कर्मचारी को स्वस्थ व प्रसन्न रखना है।


प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निर्देशानुसार कर्मचारियों की सुविधा हेतु मंडल कार्यालय से दूर जिन स्टेशनों पर अधिक संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं उन स्टेशनों पर कर्मचारियों की शिकायतों के निवारण के सम्बन्ध में कार्मिक विभाग द्वारा कर्मचारी परिवाद निवारण कैम्प का आायोजन किया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 13.02.2020 एवं 14.02.2020 को उत्तर मध्य रेलवे कालेज टूंडला में कर्मचारी परिवाद निवारण कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों की शिकायतें सुनी गई, सेवा अभिलेख दिखाए गए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। टूंडला में कर्मचारी परिवाद निवारण कैम्प के आयोजन के दौरान कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 34 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। इससे पूर्व दिनांक 11.02.2020 एवं 12.02.2020 को मनोरंजन सदन अलीगढ़ में कर्मचारी परिवाद निवारण कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों की शिकायतें सुनी गई, सेवा अभिलेख दिखाए गए तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अलीगढ़ में आयोजित कैम्प में कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 25 का त्वरित निस्तारण कर दिया गया था। इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी मनीष कुमार खरे, सहायक कार्मिक अधिकारी लवकुश, सहायक मंडल इंजीनियर एस के शर्मा, हित निरीक्षक पराग प्रसाद , जीतेन्द्र कुमार, राकेश मीना, आर एस मीना तथा कार्मिक विभाग के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबन्धक श्री अमिताभ इलाहाबाद मंडल के कर्मचारियों की शिकायतों एवं उनके स्वास्थ्य के प्रति बहुत गंभीर है तथा कर्मचारियों की शिकायतों का जल्द से जल्द निराकरण कराना चाहते हैं और चाहते हैं कि मंडल का प्रत्येक कर्मचारी स्वस्थ व प्रसन्न रहे जिससे निश्चिन्त होकर अपनी ड्यूटी कर सके।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा