मनप्रीत बने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर


नयी दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीत लिया है। हॉकी इंडिया ने इस पुरस्कार के लिए मनप्रीत को बधाई दी है। मनप्रीत ने पिछले वर्ष जून में ओडिशा के भुवनेश्वर में एफआईएच पुरुष हॉकी सीरीज फाइनल्स के दौरान भारत के लिए अपने 250 अंतर्राष्ट्रीय मैच पूरे किये थे। उनकी कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया था। उनकी कप्तानी और मार्गदर्शन में भारत ने पिछले साल नवम्बर में एफआईएच ओलम्पिक क्वालीफायर्स में रूस को हराकर टोक्यो ओलम्पिक का टिकट हासिल किया था। मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार की होड़ में विश्व चैंपियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, एफआईएच प्रो लीग 2019 के विजेता ऑस्ट्रेलिया के अरान जालेवस्की और एडी ओकेंडेन तथा अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा। भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा, “मैं इस पुरस्कार को जीतने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। मैं दुनिया भर में अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट किया। यह देखना बहुत सुखद है कि भारतीय हॉकी को कितना पसंद किया जाता है। मैं उम्मीद करूंगा कि यह समर्थन जारी रहे और हम इससे उत्साहित होकर टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करें।” हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने इस पुरस्कार के लिए मनप्रीत को बधाई दी है। एफआईएच पुरस्कारों में यह भारत का तीसरा अवार्ड है। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को एफआईएच का राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर तथा भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर लालरेमसियामी एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था।मनप्रीत ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार की होड़ में विश्व चैंपियन बेल्जियम के विक्टर वेगनेज और आर्थर वान डोरेन, एफआईएच प्रो लीग 2019 के विजेता ऑस्ट्रेलिया के अरान जालेवस्की और एडी ओकेंडेन तथा अर्जेंटीना के लुकास विला को पीछे छोड़ा। भारतीय हॉकी कप्तान ने कहा, “मैं इस पुरस्कार को जीतने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मैं यह पुरस्कार अपनी टीम को समर्पित करना चाहता हूं। मैं दुनिया भर में अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पक्ष में वोट किया। यह देखना बहुत सुखद है कि भारतीय हॉकी को कितना पसंद किया जाता है। मैं उम्मीद करूंगा कि यह समर्थन जारी रहे और हम इससे उत्साहित होकर टोक्यो ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन करें।”हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने इस पुरस्कार के लिए मनप्रीत को बधाई दी है। एफआईएच पुरस्कारों में यह भारत का तीसरा अवार्ड है। इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम के युवा मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद को एफआईएच का राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर तथा भारतीय महिला हॉकी टीम की स्ट्राइकर लालरेमसियामी एफआईएच राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया था।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा