सभी लोग मिलकर गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए एक माह का अभियान चलाएं: केशव प्रसाद मौर्य


कानपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह तथा तथा कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में गंगा यात्रा गुरूवार को गंगा बॉर्डर के गांव गांगूपुर में आने पर जिलाधिकारी कानपुर नगर ब्रह्मदेव राम तिवारी एवं जनपद के अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगा यात्रा का जनपद में माँ गंगा के रथ एवं मां सरस्वती के रथ के साथ गंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। गंगा यात्रा के आगमन पर सैकड़ों की संख्या में  मानव श्रंखला बनाकर तथा तरुण द्वार के अंदर गंगा यात्रा के कानपुर आगमन में पुष्प वर्षा एवं बैंड बाजों के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा माँ गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने के लिए तथा जन जागरूकता हेतु गंगा यात्रा आज कानपुर पहुंची है। सभी लोगों को मिलकर गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के दिशा निर्देशों में गंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा गोमुख से गंगासागर तक प्रवाहित हो रही है तथा मोक्षदायिनी माँ गंगा 50 करोड़ लोगों को जीवन यापन का माध्यम है। गंगा में कोई गंदगी न स्वयं डालें तथा ना किसी को गंगा में गंदगी डालने दें। यह संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए गंगा यात्रा अभियान चलाया है। अब सभी लोग मिलकर गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए एक माह का अभियान चलाएं। माँ गंगा सभी के कल्याण के लिए हैं। इसलिए हम सभी लोग मिल कर गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प ले कर कार्य करें। इस अवसर पर डॉ सुरेश खन्ना कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर ठाना है गंगा को स्वच्छ बनाना है। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने का लोगों को संकल्प भी दिलाया इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा सभी के लिए हैं। तथा गंगा की स्वच्छता रखना हम सभी लोग कर्तव्य है। इस अवसर पर विधायक बिल्लौर भगवती प्रसाद सागर, जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी सुनील सिंह तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वीरेंद्र पांडे सहित जन प्रतिनिधि सहित हजारों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे गंगा यात्रा के आगमन अवसर पर नेहरू विद्यालय सरदार पटेल एकेडमी तथा सूचना विभाग के संस्कृतिक दल द्वारा तथा जादूगर के माध्यम से एवं छात्र छात्रों दारा गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम  गीत एवं नाटक प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत गंगा यात्रा ग्राम गांगूपुर से बिल्हौर के लिए प्रस्थान की। गंगा यात्रा के बिल्लौर पहुँचने पर बिल्हौर कस्बे में नगर पालिका के सामने आयोजित कार्यक्रम में गंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों द्वारा स्वागत किया गया। इस गंगा यात्रा में बड़ी संख्या में  लोगों ने प्रतिभाग किया।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा