संगीत संकल्प शाखा के कलाकारों ने बसंतोत्सव को सार्थक किया


कानपुर (का ० उ ० सम्पादन)। संगीतांजलि सांस्कृतिक संस्था कानपुर के तत्वाधान में संगीत संकल्प शाखा कानपुर द्वारा रविवार 2 फरवरी को यूनाइटेड पब्लिक स्कूल मिनी ऑडिटोरियम में बसंतोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जागरण समूह के निदेशक, देवेंद्र मोहन गुप्ता एवं कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सचिव, यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट्स प्रो इंद्रमोहन रोहतगी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नगर के उभरते हुए प्रतिभावान युवा गायक आयुष श्रीवास्तव एवं मोहित मल्होत्रा ने राग बसंत में सरस्वती वंदना माँ शारदे वरदान दे प्रस्तुत कर माँ सरस्वती का आह्वाहन किया। हारमोनियम पर उनके गुरु मनोज श्रीवास्तव व तबले पर चि मंजीत सिंह ने कुशल सांगत की। प्रथम प्रस्तुति के रूप में संगीत संकल्प शाखा बनारस से पधारे राकेश कुमार ने बांसुरी वादन प्रस्तुत किया। उन्होंने राग झिंझोटी में विलम्बित एवं मध्य लय की गत प्रस्तुत की एवं राग पहाड़ी में धुन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मधुर वादन से मंत्रमुग्ध किया। अंतिम प्रस्तुति में संगीत संकल्प शाखा दिल्ली से पधारी श्रीमती नीला सिन्हा रॉय ने राग बागेश्वरी में विलम्बित एकताल में मोहे मनावन आये प्रीतम एवं मध्य लय तीनताल में कैसे कटे रजनी सजनी प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरी। राग बसंत में पारम्परिक बंदिश फगवा ब्रज देखन प्रस्तुत कर उन्होंने बसंतोत्सव को सार्थक किया। दोनों ही कार्यक्रम में टेबल पर निशांत सिंह ने कुशल संगीत की। गायन में संस्था के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मधुर संगीत की।संगीतांजलि सांस्कृतिक संस्था अध्यक्ष रीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रचना विश्नोई एवं सचिव ऋषिराज शर्मा ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द श्रीवास्तव, सचिव के सी दीक्षित, बालकृष्ण श्रिया, वी एन निगम, सतीश चन्द्र श्रीवास्तव, श्रीमती आदर्श त्रिपाठी, डॉ सुषमा बाजपेयी, शंकर लाल भट्ट, हरीश झा, डॉ राजेश्वरी ढौंडियाल, डॉ रेनू निगम, डॉ शील निगम, राजीव सक्सेना, आदि उपस्थित थे।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा