सुधीर सक्सेना ने देश के लिए जीता एक और रजत पदक


नयी दिल्ली अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे दिल्ली के सुधीर सक्सेना ने 12 देशों के 800 खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देकर देश के लिए एक और रजत पदक हासिल करने में सफलता हासिल किया। यह अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 9 से 13 फरवरी तक हुई। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे तथा आर्थिक तंगी और प्रायोजकों के अभाव के बावजूद सुधीर अपनी कड़ी मेहनत से इस प्रतियोगिता में देश के लिए पदक जीतने में कामयाब रहे।वह अब तक भारत के लिए 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीत चुके हैं। अंतराष्ट्रीय खेल किक बॉक्सिंग में भारत की ज्यादा पहचान नहीं है लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व चैम्पियनशिप और एशियन चैंपियनशिप के सदस्य सुधीर भारत के लिए लगातार सफलता हासिल कर रहे हैं। 12 राष्ट्रीय पदकों और 40 से अधिक राज्य स्तर के विभिन्न पदकों के विजेता सुधीर खेल के प्रति लगनशील और देश के लिए समर्पित उदाहरण के रूप में संघर्षरत हैं। विभिन्न देशों में भारत का परचम लहराते आए सुधीर के बारे में भारत के किक बॉक्सिंग के कोच नित्यानंद प्रधान का कहना है कि सुधीर के हाथों में बचपन से ही भरपूर और गजब की ताकत बरकरार है और उनके हाथों के पंचो का कोई जवाब नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी विलक्षण प्रतिभा के धनी सुधीर को सरकार तथा प्रायोजकों की ओर से समर्थन और हौसला-अफजाई मिले तो वह अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में विश्व स्तर पर भारत को परचम लहरा सकता है।


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा