81 आरओबी का निर्माण कार्य मार्च 2021 तक होगा पूर्ण: उप मुख्यमंत्री, उ प्र

卐 उत्तर प्रदेश सेतु निगम की मध्य रेलवे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के संबंध में दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय बैठक।

卐 रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को दिए व्यापक दिशा-निर्देश। 


लखनऊ (सूo विo)। उद्योग भवन, नई दिल्ली में शुक्रवार को पीयुष गोयल, रेल मंत्री, भारत सरकार व केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री,  उ प्र ने सेतु निगम  की मध्य रेलवे से जुड़ी परियोजनाओं के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक की। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार पीयूष गोयल  व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न प्रकरणों के सम्बन्ध में अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश दिए। उ प्र सरकार द्वारा प्रदेश में वर्तमान में 81 आरओबी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसे माह मार्च 2021 तक पूर्ण किए जाने का आश्वासन उप मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया। प्रथम चरण में प्रदेश में पड़ने वाले 375 लेविल क्रासिंग में से लगभग 100 आरओबी की महत्ता के दृष्टिगत चिन्हित करते हुए, स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) के अन्तर्गत रेलवे द्वारा ऋण प्राप्त करते हुए प्रदेश सरकार को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बनी एवं इसके क्रियान्वयन हेतु समीर वर्मा, सचिव, लोक निर्माण विभाग को कार्य योजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया। रेलवे विभाग को कतिपय प्रकरणों में प्रदेश सरकार से अनापत्ति प्रदान किए जाने, रेलवे भूमि में उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु पिलर हेतु कोई चार्ज न लगाए जाने व समस्त कार्यों को गुणवत्तापरक व नई तकनीक द्वारा न्यूनतम लागत में कराए जाने हेतु माननीय मंत्रीगण द्वारा रेलवे व उ प्र सरकार के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीर वर्मा, सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं उ प्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारी उपस्थित थे।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा