बरेली में 3 दिव्यांग विद्यालयों की स्थापना हेतु 1.975 हेक्टेयर भूमि आवंटित


लखनऊ। जनपद बरेली के ग्राम नेकपुर (बाहर चुंगी) परगना तहसील व जिला बरेली में 01-नवीन मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केन्द्र, 01-राजकीय ममता मानसिक मंदित विद्यालय तथा 01 नवीन स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय की स्थापना हेतु श्रेणी 4 (क) सीलिंग भूमि के रूप में दर्ज 05 गाटा कुल रकबा 1.975 हे0 भूमि का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को निःशुल्क हस्तान्तरित एवं आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार ने आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार सीलिंग की यह भूमि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निवर्तन पर रखी जाएगी। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 01-नवीन मानसिक मंदित आश्रयगृह सह प्रशिक्षण केन्द्र, 01-राजकीय ममता मानसिक मंदित विद्यालय तथा 01 नवीन स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय की स्थापना हेतु संबंधित को इस भूमि का नियमानुसार हस्तान्तरण किया जाएगा। भूमि का उपयोग केवल निर्धारित प्रयोजन हेतु ही किया जाएगा, जिसके लिए भूमि दी जा रही है। निर्धारित प्रयोजन से भिन्न प्रयोजन हेतु भूमि का उपयोग कदापि नही किया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को प्रश्नगत भूमि किसी अन्य प्रयोजन हेतु उपयोग एवं हस्तान्तरित करने का अधिकार नहीं होगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग को भूमि की आवश्यकता न होने की दशा में राजस्व विभाग को वापस किया जाएगा। किसी शर्त के उल्लंघन की दशा में राजस्व विभाग को भूमि वापस लेने का अधिकार होगासभी शर्तों एवं प्रतिबंधों का अनुपालन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा जिलाधिकारी, बरेली द्वारा सुनिश्चित किया जायेगा।


Popular posts from this blog

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा