एमएलए ग्रुप के चेयरमैन ने उप मुख्यमंत्री से की भेंट
कानपुर नगर। शुक्रवार को होली के शुभ अवसर पर एमएलए ग्रुप के चेयरमैन व समाज सेवी मुरारी लाल अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। अपनी व्यस्त पद्यति में उप मुख्यमंत्री ने समय निकाला इसके लिए उन्होंने उनका अभिवादन किया और कहा कि श्री शर्मा खुशमिज़ाज व्यवहार के धनी हैं।