जन समस्याओं का त्वरित व समयबद्ध निस्तारण करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: उप मुख्यमंत्री, उ प्र


लखनऊ, 02 मार्च 2020 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन समस्याओं का निस्तारण पूरी गम्भीरता व संवेदनशीलता के साथ करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये हैं। श्री मौर्य सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। श्री मौर्य ने लोगों की समस्याएं उनसे सीधे संवाद करते हुए सुनी व उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों  को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए तथा निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से करना सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। अधिकारी शासन की प्रतिबद्धताओं व जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही या हीलाहवाली किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, सड़क, अवैध अतिक्रमण, भूमि विवाद, आवास आवंटन, आर सी सी का निर्माण कराने, डामरीकृत सड़क बनवाने, मार्गों के पुनर्निर्माण आदि से सम्बन्धित विभिन्न विभागों के प्रकरण आए। जनता दर्शन में कानपुर नगर, कानपुर देहात, अमेठी , इटावा, मैनपुरी, मेरठ, रायबरेली, लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई ,जौनपुर आदि विभिन्न जिलों से आए लोगों  ने अपनी समस्याएं रखीं। उप मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि नियमानुसार सभी लोगों की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। कतिपय समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में उप मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी शाहजहांपुर व जिलाधिकारी हरदोई तथा इटावा, कानपुर व जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा