जनपद फर्रुखाबाद में धारा 144 लागू

> क्वारंटाइन प्रोटोकॉल में जिम्मेदार एवं सक्रिय डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए।


> लोहिया अस्पताल फ्लू कार्नर पर मरीजों को तत्काल अटेंड किया जाए। 


> तहसील अमृतपुर में नॉवेल कोरोना कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश।


> विदेश यात्रा से लौटे व्यक्तियों को ही क्वारंटाइन प्रोटोकॉल में रखा जाना है: जिलाधिकारी 



फर्रुखाबाद (सूचना अधिकारी)। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में नॉवेल कोरोना वायरस के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि ब्लॉक कमालगंज, ग्राम चाचूपुर के नेपाल यात्रियों में से 32 लोग अभी तक गायब हैं। उनके द्वारा क्वारंटाइन प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नेपाल से लौटे यात्रियों में से कुछ महिलाएं भी हैं उनकी देख रेख हेतु आशा रेनू और एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी वह भी उपस्थित नहीं रहती हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रति नाराज़गी जताई एवं तत्काल सम्बंधित पर कार्यवाही करने के साथ साथ उनकी देख रेख हेतु सक्रीय कर्चारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नेपाल से लौटे ब्लॉक कमालगंज ग्राम चाचूपुर के यात्रियों की मॉनिटरिंग स्वयं डॉ दलवीर सिंह (अपर मुख्य चिकित्साधिकारी) कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुए कहा कि विदेश यात्रा से लौटे व्यक्तियों को ही क्वारंटाइन प्रोटोकॉल में रखा जाना है। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाष्त नहीं की जायेगी। नॉवेल कोरोना वायरस से निपटने हेतु बेहतर तैयारियां कराना सुनिश्चित करें मुख्य चिकित्सा अधिकारी। क्वारंटाइन प्रोटोकॉल में जिम्मेदार एवं सक्रिय डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। लोहिया अस्पताल में फ्लू कार्नर ढंग से कार्य करे। फ्लू कार्नर पर मरीजों को तत्काल अटेंड किया जाए। जिला अस्पताल लोहिया में सुनील यादव, अपर उप जिलाधिकारी, सदर फर्रुखाबाद को प्र अधिकारी के रूप में तैनात करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि ब्लॉक राजेपुर के 65 नेपाल यात्रियों को होम क्वारंटाइन में रखकर निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर को स्वयं मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील कायमगंज एवं तहसील अमृतपुर में भी नॉवेल कोरोना कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कण्ट्रोल रूम में सक्रीय लेखपाल / अमीनों की 6 - 6 घंटे की ड्यूटी लगाई जाए। जनपद स्तरीय सक्रीय कर्चारियों को कण्ट्रोल रूम का प्रभारी बनाया जाए। कण्ट्रोल र्रोम पर आने वाली शिकायतों की की जाय त्वरित कार्यवाही। कण्ट्रोल रूम में जानकारी मिलने पर स्वयं सम्बंधित उप जिलाधिकारी, एमओआईसी एवं क्षेत्राधिकारी पुलिस संज्ञान लेंगे। नगर पालिकाओं में लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार कराया जाए कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न हो। प्रधानमन्त्री के निर्देशानुसार जनता कर्फ्यू का पालन किया जाए। नमाज़ के समय भीड़ न एकत्र हो इसके लिए लोगों को समझाया जाए।  नगर पालिकाओं में लगातार सफाई अभियान जारी रहेगा। नॉवेल कोरोना वायरस के दृष्टिगत जनपद में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी राजस्व, उप जिलाधिकारी कायमगंज, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी अमृतपुर एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।    


Popular posts from this blog

उ प्र सहकारी संग्रह निधि और अमीन तथा अन्य कर्मचारी सेवा (चतुर्थ संशोधन) नियमावली, 2020 प्रख्यापित

उ0प्र0 सरकारी सेवक (पदोन्नति द्वारा भर्ती के लिए मानदण्ड) (चतुर्थ संशोधन) नियमावली-2019 के प्रख्यापन को मंजूरी

कोतवाली में मादा बंदर ने जन्मा बच्चा